Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
RSSB JE Recruitment 2026: Recruitment announced for 874 Junior Engineer posts in Rajasthan.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड RSSB ने जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार राजस्थान में बतौर जूनियर इंजीनियर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 14 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026 Notification Link
एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था और विषय से संबंधित 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
RSSB Junior Engineer Recruitment 2026 Registration Link
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
राजस्थान जूनियर इंजीनियर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसलिए उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद दस्तावजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर लें।