Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
UPESSC Principal Recruitment 2026: The deadline to apply for the post of Principal in Uttar Pradesh is approaching.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UPESSC द्वारा जारी प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में प्रिंसिपल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 23 अगस्त है।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपे प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में न्यूनतम 15 वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस समान है। सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
UPESSC Principal Recruitment 2026 Registration Direct Link
इस दिन होगी परीक्षा
यूपीईएसएससी की ओर से प्रिंसिपल परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंक के 12 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों के लिए 40 अंकों का इंटरव्यू आयोजित कराया जाएगा। इसके अलावा, न्यूनतम 110 अनुसंधान प्राप्तांक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही प्रिंसिपल के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन फीस, पात्रता, उम्र व आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।