Trending Now

SSC JSA LDC Vacancy 2026: एसएससी में जेएसए और एलडीसी समेत कई पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू हो गए ह

Rama Posted on: 2026-06-08 13:09:00 Viewer: 166 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

SSC JSA LDC Vacancy 2026: एसएससी में जेएसए और एलडीसी समेत कई पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू हो गए ह SSC JSA LDC Vacancy 2026: Recruitment has been announced for various posts in the SSC, including JSA and LDC; the application process has begun.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट JSA और लोअर डिवीजन क्लर्क LDC के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे SSC JSA LDC LDCE 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा का आयोजन जुलाई या अगस्त माह में किया जाएगा।

आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एसएससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा 5 वर्ष की छूट, ओबीसी

एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 निबंध के लिए आयोजित कराया जाएगा। यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए संचालित की जाएगी। परीक्षा की अवधि एक घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। इसके अलावा, पेपर-2 में उम्मीदवारों से सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिंदी और सामान्य ज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। पेपर-2 की परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। पेपर-2 में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

कैसे करें घर बैठे अप्लाई
एसएससी की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
अब मांगी गई जानकारी जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall