Singrauli News: 4 अक्टूबर को नगर निगम के तीनों जोनों में लगेंगे सेवा सेतु शिविर
Singrauli News: मॉडल स्कूल देवसर में कलेक्टर का निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षिका पर कार्रवाई के निर्देश
Singrauli News: आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्था पर कलेक्टर नाराज, कार्यकर्ता को नोटिस के निर्देश
Singrauli News: करदा में जन विश्वास शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
Singrauli News: जन विश्वास शिविर में हितग्राहियों को मिला सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं का
Singrauli News: सेवा सेतु मेगा शिविरों के जरिए आमजन तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं
Singrauli News: चितरंगी में सेवा सेतु मेगा शिविर, एक ही जगह मिली कई सरकारी सेवाओं की सुविधा
Singrauli News: राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 80 साल से सड़क का
Singrauli News: सरस्वती स्कूल बिलौंजी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Singrauli News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में म्यार नदी में डूबी स्कॉर्पियो, सभी सुरक्षित
SSC CHSL Recruitment 2026: Deadline to apply for SSC CHSL is approaching; fill out the form soon.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC की ओर से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए सीएचएसएल के कुल 2536 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 सितंबर, 2026 से शुरू हो गए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार सीएचएसएल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उनके पास आवेदन करने के लिए केवल 07 अक्टूबर तक का ही समय है।
इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
लोवर डिवीजन क्लर्क और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29,200 से लेकर 92,300 रुपये और डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्खान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
कितनी जमा करनी एप्लीकेशन फीस
फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। हालांकि महिला, एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन टियर-1 और टियर-2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता विषय से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।