Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: Collector inspects Model School Deosar; orders action against absent female teacher.
स्मार्ट क्लास से ऑनलाइन कोचिंग नियमित संचालित करने और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर
Singrauli News: सिंगरौली। सेवा सेतु एवं जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं और स्मार्ट क्लास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। एक शिक्षिका के अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने एक दिवस का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए शिक्षकों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट क्लास के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग नियमित रूप से संचालित करने तथा विद्यार्थियों को इसका अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया। ऑनलाइन कक्षाओं के लिए बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सके।
विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई और करियर पर चर्चा
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई तथा करियर को लेकर जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय का चयन करें तथा भविष्य के लिए स्पष्ट करियर लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने बताया कि आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यालय में ऑनलाइन कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विद्यार्थियों से इन कक्षाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा गया।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ निर्धारित लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। साथ ही उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और पढ़ाई को प्राथमिकता देने की बात कही।
विद्यालय के पास अतिक्रमण की जानकारी लेने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के समीप किए गए अतिक्रमण के संबंध में भी कलेक्टर ने जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार को अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत संघप्रिय उपस्थित रहे।