Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: Traffic awareness program organized at Saraswati School, Bilaunji.
हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, नियमों के पालन का दिया संदेश
Singrauli News: सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरस्वती स्कूल बिलौंजी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहन चालकों, आमजन और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी यातायात ने छात्र-छात्राओं को बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग सड़क दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोटों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने अभिभावकों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।
चौराहों पर लगाए गए जागरूकता पोस्टर-बैनर
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं। इनके माध्यम से वाहन चालकों और आमजन को हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया जा रहा है।
यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि विशेष अभियान के तहत पिलियन राइडर सहित दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट उपयोग तथा चारपहिया वाहनों में चालक और सवारों द्वारा सीट बेल्ट के उपयोग को लेकर कार्रवाई भी की जा रही है।
यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।