Trending Now

Singrauli News: आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्था पर कलेक्टर नाराज, कार्यकर्ता को नोटिस के निर्देश

Rama Posted on: 2026-10-03 11:26:00 Viewer: 74 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्था पर कलेक्टर नाराज, कार्यकर्ता को नोटिस के निर्देश Singrauli News: Collector displeased with the state of the Model Anganwadi Centre; orders issuance of a notice to the worker.

मझिगवां क्रमांक-1 केंद्र के निरीक्षण में मिली कमियां, समय पर केंद्र खोलने और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

Singrauli News: सिंगरौली। सेवा सेतु एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र मझिगवां क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र के नियमित संचालन के साथ बच्चों की उपस्थिति और पोषण व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने केंद्र में संधारित पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की तथा बच्चों की उपस्थिति, केंद्र के संचालन और उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर खुले और बच्चों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

पोषण आहार की गुणवत्ता और बच्चों के वजन पर नजर
कलेक्टर ने बच्चों को नाश्ता एवं पोषण आहार निर्धारित समय पर उपलब्ध कराने तथा उसकी गुणवत्ता और वितरण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों का नियमित वजन लेने और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की लगातार निगरानी करने को कहा, ताकि कुपोषण की स्थिति की समय पर पहचान हो सके।

निरीक्षण के दौरान कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने एसएएम और एमएएम श्रेणी के बच्चों को चिन्हित करने तथा उनकी नियमित निगरानी के निर्देश दिए। आवश्यकता होने पर ऐसे बच्चों को एनआरसी केंद्रों में भर्ती कराकर समुचित उपचार और पोषण उपलब्ध कराने को कहा गया।

गर्भवती और धात्री महिलाओं की जांच के निर्देश
कलेक्टर ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।

उन्होंने मैदानी अमले को केंद्र की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने और निर्धारित सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत संघप्रिय भी मौजूद रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall