Trending Now

Singrauli News: सेवा सेतु मेगा शिविरों के जरिए आमजन तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं

Rama Posted on: 2026-10-03 11:26:00 Viewer: 77 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सेवा सेतु मेगा शिविरों के जरिए आमजन तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं Singrauli News: Government services reached the general public through 'Seva Setu' mega camps.

बैढ़न और चितरंगी में आयोजित शिविरों में योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ

Singrauli News: सिंगरौली। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा सेतु मेगा शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत बैढ़न सभागार और सामुदायिक भवन चितरंगी में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने, पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त करने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करना रहा।

जनपद पंचायत बैढ़न सभागार में आयोजित सेवा सेतु शिविर में सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामनिवास शाह, नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह मौजूद रहीं। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों से आवेदन लिए गए और पात्रतानुसार योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

शासन की सेवाएं सीधे आमजन तक पहुंचाने पर जोर
विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को समन्वय के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में पहुंचकर शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी लें तथा पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।

सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall