Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: 'Seva Setu' Mega Camp in Chitrangi; access to multiple government services available at a single location.
राज्यमंत्री राधा सिंह ने किया शुभारंभ, विभागीय स्टॉलों के साथ स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों को मिली सेवाएं
Singrauli News: सिंगरौली। ‘संकल्प से सेवा’ अभियान के तहत सामुदायिक भवन चितरंगी में सेवा सेतु मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासकीय योजनाओं, सेवाओं और पात्रता की जानकारी दी गई। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और आवश्यक प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
शिविर का शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री राधा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और लोक सेवाओं को नागरिकों के करीब पहुंचाना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
राज्यमंत्री ने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य शिविर में हुआ नागरिकों का परीक्षण
सेवा सेतु शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों को संबंधित योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं और हितग्राहियों ने पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया।
सेवा सेतु मेगा शिविर के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं और लोक सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आवेदनों और समस्याओं के निराकरण के साथ समयबद्ध लोक सेवा प्रदायगी को सुगम बनाना रहा।