Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: Scorpio plunges into Myar River while trying to save a motorcyclist; everyone safe.
हाइड्रा की मदद से नदी से बाहर निकाला गया वाहन, चालक घायल, शराब परिवहन की चर्चा पर संविदाकारों ने किया खंडन
Singrauli News: सिंगरौली। सासन से बैढ़न की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो शुक्रवार देर रात बाइक सवार को बचाने के प्रयास में म्यार नदी में जा डूबी। वाहन में चार कर्मचारी सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में चालक को चोट आई, जिसके बाद उसे ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। शनिवार को हाइड्रा की मदद से स्कॉर्पियो को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार चारों कर्मचारी फिल्म देखने के बाद खाना खाने गए थे। इसके बाद एक कर्मचारी को छोड़ने के लिए वे स्कॉर्पियो से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो म्यार नदी में जा गिरी।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से वाहन में सवार सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक को चोट अधिक होने के कारण ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि अब उसकी हालत ठीक है।
हाइड्रा की मदद से नदी से निकाला गया वाहन
हादसे के बाद स्कॉर्पियो नदी में फंस गई थी। शनिवार को हाइड्रा मशीन की सहायता से वाहन को नदी से बाहर निकाला गया। संविदाकार अमितेश सिंह और जितेन्द्र कुशवाहा के अनुसार वाहन में चार कर्मचारी सवार थे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
शराब परिवहन की चर्चा पर संविदाकारों ने किया खंडन
हादसे के बाद स्कॉर्पियो में शराब परिवहन किए जाने की चर्चाएं भी सामने आईं। हालांकि संविदाकार अमितेश सिंह और जितेन्द्र कुशवाहा ने इन चर्चाओं को निराधार बताया। उनका कहना है कि वाहन से किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री नहीं मिली है। अमितेश सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस होने के कारण शराब दुकानें बंद थीं। उनका कहना है कि ऐसे में वाहन से शराब परिवहन किए जाने की बात सही नहीं है। जितेन्द्र कुशवाहा ने भी शराब परिवहन के आरोपों से इनकार किया। फिलहाल हादसा किस परिस्थिति में हुआ और वाहन में किसी प्रतिबंधित सामग्री की मौजूदगी थी या नहीं, इसकी आधिकारिक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।