Trending Now

Singrauli News: 4 अक्टूबर को नगर निगम के तीनों जोनों में लगेंगे सेवा सेतु शिविर

Rama Posted on: 2026-10-03 11:26:00 Viewer: 96 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: 4 अक्टूबर को नगर निगम के तीनों जोनों में लगेंगे सेवा सेतु शिविर Singrauli News: 'Seva Setu' camps to be held in all three municipal zones on October 4.

बैढ़न, नवजीवन विहार और मोरवा में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नागरिकों को मिलेंगी शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी

Singrauli News: सिंगरौली। ‘संकल्प से सेवा’ अभियान के तहत 4 अक्टूबर को नगर पालिक निगम सिंगरौली के तीनों जोनों में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में नागरिकों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं और नागरिक सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। नगर निगम क्षेत्र में तीन स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। बैढ़न एवं ग्रामीण जोन का शिविर सामुदायिक भवन बैढ़न, नवजीवन विहार जोन का शिविर जयंत बस स्टैंड तथा मोरवा जोन का शिविर वार्ड क्रमांक-9 में एलआईजी के पास स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा।

मौके पर मिल सकेगी योजनाओं की जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। नागरिकों को हितग्राहीमूलक योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं का यथासंभव मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में सहायक यंत्री, उपयंत्री, वार्ड प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और आईईसी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने शिविरों के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में आने वाले नागरिकों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall