Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Singrauli News: Shri Krishna Janmotsav celebrated at district level with 1000 Aganwadi centres.
Singrauli News : सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन , संस्कृति विभाग द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर 16 स्थानों पर श्री कृष्ण पर्व का आयोजन किया जाना है ।भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पर्व पर महिला बाल विकास विभाग सिंगरौली द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला का निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सिंगरौली राजेश राम गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना सिंगरौली शहरी की आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय महिलाओं द्वारा परम्परा युक्त पोशाक पहन कर अपने छोटे बालक बालिकाओ के साथ कृष्ण राधा का स्वरुप लेकर नाच गाकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे सम्मलित महिलाओं, बच्चों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की वीडियोग्राफी भी दिखाई गई, रंगोली कार्यक्रम भी महिलाओं द्वारा आयोजित कराया गया कार्यक्रम उपरांत सभी उपस्थित महिलाओं, बच्चो को पौष्टिक लंच, फल का वितरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ सम्पूर्ण जिले में लगभग 1000 आगनवाड़ी केंद्र के साथ ही जिले में संचालित 6 बाल विकास परियोजनाओ में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का भव्य आयोजन किया गया।
जिला स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन में बाल विकास शहरी के परियोजना अधिकारी शैलेंद्र साकेत, पर्यवेक्षक श्रीमती मीनाक्षी शुक्ला, जिला समन्वयक संदीप मिश्रा, विकास खंड समन्यवक गिरिजानंद जैसवाल, दिलीप दुबे, आंशिक खरे, अरुण मिश्रा,सहित भारी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं सम्मलित रही।