Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: Miners Felicitation Day 2024 celebrated with enthusiasm in NCL
Singrauli News: बुधवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड (एनसीएल) में 'खनिक अभिनंदन दिवस' 2024 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एनसीएल स्टेडियम, सिंगरौली में आयोजित केन्द्रीय कार्यक्रम में सीएमडी एनसीएल, बी. साईराम बतौर मुख्य अतिथि एवं निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेन्द्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह, सीवीओ एनसीएल रविन्द्र प्रसाद, श्रमिक संघ से जेसीसी सदस्य अजय कुमार (सीएमएस), ओ. पी. मालवीय (आरसीएसएस), श्यामधर दुबे (बीएमएस),अशोक पांडे (केएसएस), सीएमओआई महासचिव सर्वेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम के दौरान कृति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती बी. के. दुर्गा व उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती संगीता नारायण, श्रीमती शोभा मलिक, श्रीमती बीना सिंह और श्रीमती नीतू प्रसाद उपस्थित रहीं।
इस दौरान सीएमडी, एनसीएल बी. साईराम ने अपने उद्बोधन में एनसीएल टीम एवम् हितग्राहियों को खनिक अभिनंदन दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने विगत वर्ष एनसीएल द्वारा उत्पादन , प्रेषण और ओवरबर्डेन लक्ष्यों को पूरा करने में सभी कर्मियों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कंपनी की सुदृढ़ीकरण के लिए किए गए पूंजी निवेश के बारे में भी जानकारी दी। सीएमडी साईराम ने एनसीएल को सभी मानकों पर अग्रणी कंपनी बताया और कहा कि एनसीएल की 9 खदानों को कोयला मंत्रालय द्वारा 5 स्टार रेटिंग मिलना गौरव की बात है।
इस दौरान उन्होंने कंपनी की पर्यावरण संरक्षण एवम् हरित खनन की दिशा में किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एनसीएल उच्च चिकित्सा और शिक्षा सुविधाओं सहित कर्मचारी कल्याण और स्थानीय समाज के समग्र विकास को कटिबद्ध है। निदेशक कार्मिक मनीष कुमार ने एनसीएल टीम को खनिक अभिनंदन दिवस की बधाई दी एवम् कहा कि एनसीएल सदैव सभी कर्मियों के कल्याण को समर्पित है और आने वाले समय में एनसीएल कर्मचारी कल्याण व समाज के उत्थान की दिशा में नई इबारत लिखेगी। निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण ने अपने संबोधन में एनसीएल को उत्पादकता के क्षेत्र में कोल इंडिया की अग्रणी कंपनी बताया और कहा कि एनसीएल की सफलता का श्रेय सभी कर्मियों के अभूतपूर्व योगदान को जाता है।
केन्द्रीय कार्यक्रम के दौरान निदेशक (तकनीकी/संचालन) जितेन्द्र मलिक ने कहा कि एनसीएल ने वर्ष 2023-24 में कोयला उत्पादन, प्रेषण व ओवरबर्डेन में लक्ष्य से अधिक सफलता हासिल किया है। उन्होंने एनसीएल के मशीनी बेड़े के नवीनीकरण की बात कही एवम् एनसीएल को कोल इंडिया की सबसे बड़ी वॉल्यूम हैंडलिंग कंपनी बताया।
खनिक अभिनंदन दिवस के केन्द्रीय कार्यक्रम के दौरान निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह ने कहा कि सदैव उत्कृष्ट कार्य करने की ललक ही निरंतर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए सभी को अभिप्रेरित करती है। उन्होंने सभी एनसीएल कर्मियों से कंपनी की निरंतर प्रगति एवम् देश की ऊर्जा संरक्षा हेतु कटिबद्ध रहने का आह्वान किया।
इस दौरान सीवीओ एनसीएल रविंद्र प्रसाद ने खनिक अभिनंदन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को मनाने के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होनें एनसीएल द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रमवीरों के सम्मान में वृहद स्तर पर खनिक अभिनंदन दिवस मनाए जाने की सराहना की। उन्होनें यह भी कहा कि एनसीएल द्वारा सभी उत्कृष्ट कर्मियों को खनिक दिवस पर सम्मानित किया जाना एनसीएल प्रबंधन की कर्मियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
इस दौरान उपस्थित सभी जेसीसी सदस्यों एवम् अधिकारी संघ के प्रतिनिधि ने एनसीएल श्रमवीरों को खनिक अभिनंदन दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कर्मचारी कल्याण के लिए सुझाव भी रखे। केन्द्रीय कार्यक्रम के दौरान एनसीएल की उत्कृष्ट परियोजनाओं एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, संविदाकर्मी एवं बड़ी संख्या में सिंगरौली परिक्षेत्र के स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ग़ौरतलब है कि कार्मिक विभाग एनसीएल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महाप्रबंधक (कार्मिक) शफदर खान और धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (कार्मिक) राजेश चौधरी ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक कुमार सत्यम और मैथिली ठाकुर ने मधुर गीतों से बांधा समाँ
खनिक अभिनंदन दिवस के अवसर पर सिंगरौली स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मशहूर गजल गायक कुमार सत्यम तथा लोक – गीत गायिका मैथिली ठाकुर ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कुमार सत्यम ने अपनी गजलों से तथा मैथिली ठाकुर ने अपने भजनों की मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसअवसर पर डीएवी बीना एवं दूधीचुआ के विद्यार्थियों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।