Trending Now

UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू

Rama Posted on: 2026-10-24 14:17:00 Viewer: 70 Comments: 0 Country: India City: Lucknow

UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू UP TGT Recruitment 2026: Applications for 17,735 TGT posts in Uttar Pradesh begin today

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPESSC UP TGT Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह नोटिफिकेशन राज्य में कुल 17,735 टीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक UP TGT Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 24 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 23 नवंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकेंगे।

UP TGT Vacancy 2026 कितने पदों पर होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के मुताबिक टीजीटी के कुल 17,735 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें बालक विद्यालयों के लिए कुल 16193 पद रिक्त और बालिका विद्यालयों के लिए कुल 1542 पद रिक्त है। इसमें जनरल के लिए 6704 पद, एससी के लिए 3698 पद, एसटी के लिए 13 पद, ओबीसी के लिए 4438 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 2882 पद शामिल है।

रजिस्ट्रेशम फीस
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। कैटेगरी वाइज रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित है।

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 1,000 रुपये
एससी/एसटी: 500 रुपये
दिव्यांग: 300 रुपये

आयु-सीमा
यूपी टीजीटी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 62 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।

UP TGT Notification 2026

कितनी मिलेगी सैलरी
टीजीटी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44,900 रुरये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

UPESSC UP TGT Recruitment 2026 Registration Link

UP TGT Exam Pattern परीक्षा का स्वरूप
यूपी टीजीटी की परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में 30 प्रश्न सामान्य विज्ञान और 90 प्रश्न संबंधित विषय से पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में सही उत्तर के लिए 3 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न-पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall