Trending Now

Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर

Rama Posted on: 2026-10-24 14:17:00 Viewer: 35 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर Singrauli News: Two motorcycles collide head-on; a man and a woman die, three others critically injured

माड़ा थाना क्षेत्र के ढेका गांव के पास हादसा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Singrauli News: सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ढेका गांव के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर घायलों के पड़े रहने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे के आसपास यह हादसा उस समय हुआ, जब दो बाइकें आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, एक बाइक पर कमलेश साकेत, उनके पिता रामाधार साकेत और 28 वर्षीय महिला सवार थीं। महिला की पहचान रामाधार साकेत की पत्नी के रूप में हुई है। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे।

जिला अस्पताल पहुंचे परिजन
हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों और मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों में चूड़ीपाट निवासी बिंदुल की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, दूसरी ओर माड़ा क्षेत्र के निवासी एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है। घायलों में महिला सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और दोनों बाइकें किस दिशा से आ रही थीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall