Singrauli News: संजय कुमार मिश्रा ने एनसीएल के निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार संभाला

Rama Posted on: 2026-10-24 12:16:00 Viewer: 15 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: संजय कुमार मिश्रा ने एनसीएल के निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार संभाला Singrauli News: Sanjay Kumar Mishra takes charge as Director (Technical) of NCL

कोयला खनन उद्योग में 37 वर्षों का अनुभव, कोल इंडिया की चार अनुषंगी कंपनियों में कर चुके हैं काम

Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में संजय कुमार मिश्रा ने 23 अक्टूबर 2026 को निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार संभाल लिया। उन्हें कोयला खनन उद्योग में 37 वर्षों का अनुभव है।

मिश्रा ने माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की है। उन्होंने कोल इंडिया लिमिटेड की चार अनुषंगी कंपनियों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्हें खदान संचालन, परियोजना विकास, रणनीतिक योजना, सुरक्षा और तकनीकी उन्नति के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। एनसीएल ने संजय कुमार मिश्रा का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall