Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: सिंगरौली मेडिकल कॉलेज अस्पताल की क्षमता बढ़ी, अब 605 बिस्तरों का होगा अस्पताल
Singrauli News: संजय कुमार मिश्रा ने एनसीएल के निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार संभाला
Singrauli News: देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम के कार्यालय में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
Singrauli News: सिंगरौली में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 67 से अधिक वाहनों पर चालान
Bay of Bengal System Likely to Intensify into Cyclonic Storm by October 26: IMD
Big Boost to Healthcare in Delhi: RML Hospital’s 666-Bed Super Speciality Block Gets Fire Safety Cle
India, Uzbekistan Reaffirm Commitment to Strengthen Counter-Terrorism Cooperation
19th Urban Mobility India Conference and Exhibition Inaugurated in Bhubaneswar
8th All India Conference of GRP Chiefs Focuses on Intelligence-Led Policing, Railway Security
Singrauli News: Capacity of Singrauli Medical College Hospital increased; it will now be a 605-bed hospital.
155 अतिरिक्त बेड के साथ 372.12 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट को मंजूरी
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज अस्पताल की क्षमता 450 से बढ़ाकर 605 बिस्तर करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अस्पताल भवन के निर्माण और विस्तार के लिए 372.12 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इससे जिले में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 155 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था के साथ भवन निर्माण एवं विस्तार कार्यों के लिए पुनरीक्षित बजट स्वीकृत किया गया है।
भवन निर्माण से लेकर उपकरणों तक पर खर्च होगी राशि
स्वीकृत बजट से अतिरिक्त 155 बिस्तरों के लिए अस्पताल भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा आंतरिक एवं बाहरी विकास कार्यों, परिसर के बुनियादी ढांचे और आधुनिक बायोमेडिकल उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल की क्षमता बढ़ने से मरीजों को भर्ती करने के लिए अधिक बिस्तर उपलब्ध होंगे। साथ ही उपचार संबंधी सुविधाओं के विस्तार का रास्ता भी खुलेगा।
सिंगरौली सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगी राहत
सिंगरौली औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से भी जुड़ा है। ऐसे में यहां संचालित स्वास्थ्य संस्थानों पर आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का भी दबाव रहता है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की क्षमता बढ़ने से सिंगरौली सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने पर गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता भी कम हो सकती है।
जिला अस्पताल के विस्तार का बजट अब भी लंबित
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुनरीक्षित बजट को मंजूरी मिलने के बाद अब जिला अस्पताल के विस्तार को लेकर भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल की क्षमता 200 से बढ़ाकर 400 बिस्तर करने की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसके लिए बजट को अभी मंजूरी नहीं मिली है। सिंगरौली के अलावा उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में जिला अस्पताल की क्षमता बढ़ाने के लिए बजट स्वीकृति को जरूरी माना जा रहा है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल की तरह जिला अस्पताल के विस्तार का बजट भी जल्द मंजूर होगा।
इनका कहना है
“मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेड बढ़ाने व उपकरणों आदि का बजट स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का सिंगरौली की जनता की ओर से आभार। इससे आधुनिक चिकित्सा की राह सुगम होगी।”
— रामनिवास शाह, विधायक, सिंगरौली