Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: सिंगरौली मेडिकल कॉलेज अस्पताल की क्षमता बढ़ी, अब 605 बिस्तरों का होगा अस्पताल
Singrauli News: संजय कुमार मिश्रा ने एनसीएल के निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार संभाला
Singrauli News: देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम के कार्यालय में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
Singrauli News: सिंगरौली में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 67 से अधिक वाहनों पर चालान
Bay of Bengal System Likely to Intensify into Cyclonic Storm by October 26: IMD
Big Boost to Healthcare in Delhi: RML Hospital’s 666-Bed Super Speciality Block Gets Fire Safety Cle
India, Uzbekistan Reaffirm Commitment to Strengthen Counter-Terrorism Cooperation
19th Urban Mobility India Conference and Exhibition Inaugurated in Bhubaneswar
8th All India Conference of GRP Chiefs Focuses on Intelligence-Led Policing, Railway Security
Singrauli News: Action taken against traffic rule violators in Singrauli; over 67 vehicles fined
ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया
Singrauli News: सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सिंगरौली यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 67 से अधिक वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की।
इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, बिना नंबर प्लेट और अमानक नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट नहीं लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार चालान काटे गए।
वाहन चालकों को किया जागरूक
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की समझाइश दी। साथ ही निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई। सिंगरौली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने में सहयोग करें।