Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: 22 volunteers receive 'Shramshakti Puraskar' (Labor Power Award) at Siddhashram Dham
प्रमाण पत्र, शॉल और 10-10 हजार रुपये की सम्मान राशि देकर किया गया सम्मानित
Singrauli News: सिंगरौली/ब्यौहारी। पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम, ब्यौहारी में आयोजित तीन दिवसीय शक्ति चेतना जनजागरण त्रिशक्ति साधना शिविर के समापन अवसर पर 22 सेवकों को श्रमशक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सेवा, समर्पण और निष्ठा के साथ योगदान देने वाले प्रत्येक सेवक को प्रमाण पत्र, शॉल और 10 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।
सम्मान समारोह में भगवती मानव कल्याण संगठन की अध्यक्ष पूजा शुक्ला, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिद्धाश्रम धाम ट्रस्ट की प्रधान न्यासी ज्योति शुक्ला ने सेवकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर निस्वार्थ सेवा, परिश्रम और मानवता के प्रति समर्पण को समाज की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए सेवकों के योगदान की सराहना की गई।
इन सेवकों को मिला सम्मान
श्रमशक्ति पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में जयसिंह कुशवाहा, खिलेन्द्र चन्द्राकर, अलोपी शुक्ला, हनुमत सिंह लोधी, नवनीत शुक्ला, सुनील कुमार त्रिवेदी (रिंकू), देशराज पटेल, सरजू पटेल, महेन्द्र पटेल, विपिन कुमार सिंह, शिवकुमार नामदेव (मुकेश), रणबीर सिंह, दिगम्बर सिंह, राधेश्याम, बद्रीप्रसाद राजपाली, अमरजीत मरावी, परसू सिंह, गणेश प्रसाद अठया, बिसालू राम केवट, शोभना द्विवेदी, रश्मि शर्मा और ममता ठाकुर शामिल हैं।
सेवाभाव को प्रोत्साहित करने की पहल
यह सम्मान समारोह आश्रम में सेवाभाव से कार्य करने वाले सेवकों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बना। आयोजकों ने सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित किया।