Singrauli News: पांच साल में तीसरी बार सड़क पर करोड़ों का दांव, 9 करोड़ के डामरीकरण पर उठे सवाल
Sidhi News: कथित धर्मांतरण के विरोध में सीधी में पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sidhi News: सीधी में 40 हजार की रिश्वत लेते जनजाति कार्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की का
Singrauli News: अंबेडकर चौक प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण, एशियाई पैरा खेलों में
Delhi News: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 2 लाख रुपये के नीचे आई चांदी
SBI News: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर उजागर, बैंक बोला—खातों में जमा रकम सुरक्षित
Delhi News: PHP की सुरक्षा खामियों से साइबर अलर्ट, वेबसाइटों पर रिमोट हमले का खतरा
Delhi News: सऊदी अरब के लिए इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में ₹22 हजार करोड़ के
Applications for assistant professor positions at Delhi Technological University begin today.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 219 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए 07 दिसंबर, 2026 तक मौका दिया गया है। उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,000 रुपये, ईडब्ल्यूएस और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये निर्धारित है। दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए अनिवार्य योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार यूजीसी/सीएसआईआर नेट या गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
DTU Assistant Professor Notification 2026
इन स्टेप्स से करें असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन
डीटीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.dtu.ac.in पर जाकर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर DTU Assistant Professor Recruitment 2026 पर क्लिक कर लें।
अब सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।