Singrauli News: पांच साल में तीसरी बार सड़क पर करोड़ों का दांव, 9 करोड़ के डामरीकरण पर उठे सवाल
Sidhi News: कथित धर्मांतरण के विरोध में सीधी में पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sidhi News: सीधी में 40 हजार की रिश्वत लेते जनजाति कार्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की का
Singrauli News: अंबेडकर चौक प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस
Asian Para Games 2026: मोना अग्रवाल ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण, एशियाई पैरा खेलों में
Delhi News: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 2 लाख रुपये के नीचे आई चांदी
SBI News: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर उजागर, बैंक बोला—खातों में जमा रकम सुरक्षित
Delhi News: PHP की सुरक्षा खामियों से साइबर अलर्ट, वेबसाइटों पर रिमोट हमले का खतरा
Delhi News: सऊदी अरब के लिए इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में ₹22 हजार करोड़ के
Singrauli News: ?22 thousand crore worth of investment in Hindalco industry of Singrauli
निवेश का प्रस्ताव, कुमार मंगलम बिड़ला ने CM मोहन यादव से की चर्चा
मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर मुंबई में मंथन, रसायन-पेट्रोकेमिकल उद्योग को वैश्विक स्तर पर ले जाने की तैयारी
Singrauli News: भोपाल/मुंबई/सिंगरौली। मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में सिंगरौली के लिए बड़ी संभावना सामने आई है। आदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान सिंगरौली स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्री में ₹22 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया। यह चर्चा गुरुवार को मुंबई में आयोजित इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र के दौरान हुई।
मुख्यमंत्री ने कुमार मंगलम बिड़ला और आर्यमन विक्रम बिड़ला से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने जनवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने वस्त्र, उच्च शिक्षा और फार्मा क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना
मुख्यमंत्री ने मुंबई प्रवास के दौरान बताया कि बीना में ₹50 हजार करोड़ की डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल परियोजना का काम शुरू हो चुका है। इसके माध्यम से सालाना 22 लाख टन से अधिक पेट्रोकेमिकल उत्पाद तैयार करने का लक्ष्य है। इसके अलावा, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की करीब ₹49 हजार करोड़ की एथिलीन क्रैकर और रिफाइनरी विस्तार परियोजना से सहायक उद्योगों के विकास की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है।
भोपाल में राष्ट्रीय फिशरीज इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव
प्रदेश में मत्स्य पालन, प्रसंस्करण और निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026 आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के राज्यमंत्री नारायण पंवार भी इसमें शामिल होंगे। सम्मेलन में कोल्ड चेन, प्रसंस्करण सुविधाओं और निर्यात बाजार विकसित करने पर चर्चा होगी।
इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा
मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 शुक्रवार से इंदौर में शुरू होने जा रही है। दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश की 50 से अधिक कंपनियां अपनी तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने प्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना रखेंगे। इसके साथ ही विभिन्न कंपनियों और निवेशकों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी प्रस्तावित हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य रसायन, पेट्रोकेमिकल, मत्स्य पालन और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाकर औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों का विस्तार करना है।