Trending Now

Singrauli News: अंबेडकर चौक प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

Rama Posted on: 2026-10-23 11:26:00 Viewer: 69 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: अंबेडकर चौक प्लाजा में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस Singrauli News: Discovery of a body at Ambedkar Chowk Plaza sparks a stir; police working to establish identity.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नगर निगम की टीम, पोस्टमार्टम के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया शव

Singrauli News: सिंगरौली। गनियारी स्थित अंबेडकर चौक प्लाजा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall