Trending Now

Delhi News: सऊदी अरब के लिए इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

Rama Posted on: 2026-10-23 11:26:00 Viewer: 70 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

Delhi News: सऊदी अरब के लिए इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी Delhi News: IndiGo flights to Saudi Arabia cancelled until October 31; Indian Embassy provides update

रियाद की उड़ानें 31 अक्टूबर तक बंद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की सेवाएं 27 अक्टूबर तक निलंबित

Delhi News: नई दिल्ली। सऊदी अरब में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच इंडिगो ने वहां आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निलंबन की अवधि बढ़ा दी है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को जानकारी दी कि रियाद की उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक निलंबित रहेंगी। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी। उड़ानों के निलंबन से सऊदी अरब आने-जाने की योजना बना रहे यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

दम्माम हवाई अड्डे पर हमले के बाद बढ़ी चिंता
उड़ानों के निलंबन की अवधि बढ़ाने का फैसला दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को हुए हमले के बाद आया है। खबर के मुताबिक, इस घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए। क्षेत्र में यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब के हवाई अड्डों, ऊर्जा प्रतिष्ठानों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए जाने की खबरों के बीच विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

एअर इंडिया और अकासा एयर ने भी बढ़ाया निलंबन
सऊदी अरब के लिए उड़ानों के संचालन पर अन्य भारतीय विमानन कंपनियों ने भी रोक बढ़ाई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 24 अक्टूबर तक, जबकि अकासा एयर ने 27 अक्टूबर तक सऊदी अरब आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित की हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की ताजा स्थिति, टिकट में बदलाव और रिफंड संबंधी जानकारी संबंधित एयरलाइन से प्राप्त कर लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall