Trending Now

BTSC Vacancy 2026: मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज है

Rama Posted on: 2026-10-23 11:26:00 Viewer: 37 Comments: 0 Country: India City: Patna

BTSC Vacancy 2026: मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज है BTSC Vacancy 2026: Today is the last date to apply for the posts of Fisheries Extension Officer.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार तकनीकी सेवा आयोग BTSC में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए आज यानी 23 अक्टूबर तक का मौका है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं। वे उम्मीदवार आज यानी 23 अक्टूबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड की जांच करके जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

आयु-सीमा
आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में चार वर्षीय डिग्री की होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

इतने अंकों के लिए होगी परीक्षा
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी।

इन 6 तरीकों से करें अप्लाई
मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल है। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अंत में इसका प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall