Singrauli News: 4 अक्टूबर को नगर निगम के तीनों जोनों में लगेंगे सेवा सेतु शिविर
Singrauli News: मॉडल स्कूल देवसर में कलेक्टर का निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षिका पर कार्रवाई के निर्देश
Singrauli News: आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्था पर कलेक्टर नाराज, कार्यकर्ता को नोटिस के निर्देश
Singrauli News: करदा में जन विश्वास शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
Singrauli News: जन विश्वास शिविर में हितग्राहियों को मिला सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं का
Singrauli News: सेवा सेतु मेगा शिविरों के जरिए आमजन तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं
Singrauli News: चितरंगी में सेवा सेतु मेगा शिविर, एक ही जगह मिली कई सरकारी सेवाओं की सुविधा
Singrauli News: राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 80 साल से सड़क का
Singrauli News: सरस्वती स्कूल बिलौंजी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Singrauli News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में म्यार नदी में डूबी स्कॉर्पियो, सभी सुरक्षित
Singrauli News: Message of service and cleanliness at NTPC Vindhyachal on Gandhi-Shastri Jayanti.
50 सफाई मित्रों का सम्मान, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शांति और सद्भाव पर जोर
Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा, स्वच्छता, श्रम की गरिमा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। 2 अक्टूबर को वीवा क्लब में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन और कार्यसंस्कृति में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने शांति, सद्भाव और सेवा से जुड़े गांधीवादी विचारों को साझा किया।
कार्यक्रम में एनटीपीसी की कार्यसंस्कृति में ‘परस्पर आदर एवं विश्वास’ कोर वैल्यू के महत्व पर भी चर्चा हुई। अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं कोर वैल्यू चैंपियन प्रणव वर्मा ने इस मूल्य की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान कर्मचारियों को कोर वैल्यू बैज भी वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता ने कहा कि सेवा की भावना, सामूहिक जिम्मेदारी और गांधी-शास्त्री के आदर्शों को व्यवहार में उतारना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने समावेशी और प्रगतिशील कार्यस्थल के निर्माण में ‘परस्पर आदर एवं विश्वास’ कोर वैल्यू की भूमिका को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान रविंद्र मिश्रा ने भजन प्रस्तुत किया तथा उपस्थित लोगों को गांधी टोपी वितरित की गई। वहीं, ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत स्वच्छता और समाज सेवा में योगदान देने वाले 50 सफाई मित्रों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान के माध्यम से श्रम की गरिमा और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक एम. सुरेश, डी. त्रिपाठी, निर्मल कुमार सिंह, टी.एन. सीतारमन, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन मृणालिनी, सुहासिनी संघ की अध्यक्ष पद्मालया होता, उपाध्यक्ष उमा सुरेश सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।