Singrauli News: एनसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान में खड़िया क्षेत्र अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार
Singrauli News: नशे की लत ने रिश्तों को किया तार-तार, पैसों के लिए बेटे ने पिता पर चाकू से किए कई वा
Vice President Radhakrishnan offers prayers at Gurudwara
Singrauli News: पत्रकार की तस्वीर से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अभद्र
Singrauli News: नाबालिग के हाथ में बोलेरो की स्टेयरिंग, छह लोगों को मारा टक्कर दो की हालत गंभीर, गुस
UPSC NDA 1 2027: यूपीएससी एनडीए-एनए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Railway Jobs 2026: कल है स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट
UP Anganwadi Vacnacy 2026: यूपी आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर बंपर हो रही है भर्ती
Singrauli News: सामाजिक बदलाव में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर मंथन, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्ष
Singrauli News: माजन मोड़–परसौना मार्ग पर अंधेरे का राज, जर्जर सड़क
Singrauli News: First District President Shri Uike inaugurated the District Congress Committee Singrauli office by cutting the ribbon
Singrauli News:जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली का कार्यालय उद्घाटन समारोह जिले भर से आये कांग्रेस जनों की उपस्थिति मे संपन्न हुआ। कार्यालय उद्घाटन समारोह पर कांग्रेस जनों मे नयी ऊर्जा, उत्साह और जोश देखने लायक था। भारी गर्मी के बीच भी निरंतर कांग्रेस जन कार्यालय मे बने रहे। तकरीबन हज़ारो लोग कार्यालय उद्घाटन समारोह के साक्षी बने। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व से तय मुख्य अतिथियों जगमोहन सिंह उइके, वंशमणि प्रसाद वर्मा, श्रीमती रेनू शाह एवं सोमदेव ब्रह्म के कर कमलो से फीता काटकर की गई। जिले भर से आये कांग्रेसी पुरोधा और वरिष्ठ कांग्रेस जनों को शाल श्रीफल और सम्मान पत्र समर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया और उनके निष्ठा के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पुरे उद्घाटन समारोह मे जय कांग्रेस विजय कांग्रेस के नारे गूंजते रहे। सैकड़ो की संख्या मे अन्य दल के लोगो ने अपने दल की सदस्यता त्याग कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वरिष्ठ और दशकों तक कांग्रेस की सेवा कर चुके कांग्रेस नेताओं ने पुरे विधि विधान से शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष जी को पूजन अर्चन पश्चात उनका पदभार ग्रहण कराया। स्वलपाहार पश्चात सभी एक दूसरे से भेंट करते हुए कार्यक्रम को समापन की ओर ले गए।
कई दशकों तक संगठन की सेवा कर चुके पुरोधाओं का हुआ सम्मान
उद्घाटन समारोह मे कई दशकों तक कांग्रेस संगठन की सेवा कर चुके कांग्रेस जनों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर किया गया और उनके त्याग, तपस्या, निष्ठा, समर्पण हेतु जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के द्वय अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखमय जीवन और दीर्घायु जीवन की शुभकामनायें दी। विशेष सम्मान प्राप्त करने वालो मे बंसमणि प्रसाद वर्मा जी, मानिक सिंह जी, रेनू शाह जी, सोमदेव ब्रम्ह जी, सी एल सिंह जी, राम अशोक शर्मा जी, प्रकाश नारायण शर्मा जी,मधु शर्मा जी, ज्ञानेंद्र सिंह जी, पुष्पराज सिंह जी,श्यामलाल साकेत जी, राम लल्लू शाह जी, अब्दुल अहद जी, सीताराम शाह जी, केडी सिंह जी, भाई लाल शर्मा जी, सोनम सिंह जी,विजय सिंह जी,राम लल्लू कुशवाहा जी, नरेंद्र सिंह जी,महेंद्र सिंह जी,महावीर सिंह जी, रामबालक दुबे दुबे जी,गया राम जी वैश्य, शिवनाथ महतो जी, लल्ला राम पांडे जी, राजाराम वैश्य जी, राजनाथ सिंह जी गोंड, शिवदयाल वैश्य जी, रामनरेश द्विवेदी जी, देवपती वैश्य जी, हरिकमल वैश्य जी, सत्यनारायण वैश्य जी,सुब्बा वैश्य जी,अरुण सिंह जी, शशि कला पांडेय जी सहित कई वरिष्ठ जनों का सम्मान हुआ!
भाजपा, बसपा, आम आदमी, शिवसेना छोड़ सैकड़ो ने थामा कांग्रेस का दामन
उद्घाटन समारोह में कई अन्य दलों के सदस्य एवं पदाधिकारी अपने-अपने दलों की सदस्यता और पद त्याग कर कांग्रेस की रीति और नीति से प्रभावित होकर समारोह में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने सामूहिक रूप से कहा की वो सभी कांग्रेस की विचारधारा और मौजूदा राष्ट्रीय,प्रादेशिक एवं जिले स्तर के नेतृत्व से काफी प्रभावित है। जिस तरह से कांग्रेस शोषित पीड़ित वंचितों के साथ तटस्थता और मजबूती के साथ खड़ी रहती है हमारा भी दायित्व बनता है कि हम भी कांग्रेस की लड़ाई को और बुलंदी देने का कार्य करें और हम विश्वास दिलाते हैं कि कांग्रेस की सामाजिक न्याय स्थापना की इस मुहिम में हम सभी जुड़े रहेंगे और बाकी के सदस्यों को भी जोड़ने का कार्य करेंगे। भाजपा से केमला जायसवाल जी। बसपा से बंसमणि साकेत जी, रामजी कुशवाहा जी, सूरज साकेत जी, रामसजीवन बियार जी। इटवा से भरत सिंह जी, घोरौली खुर्द से गणेश सिंह जी, सत्येंद्र सिंह जी, नरेंद्र सिंह जी। शिवसेना से राजेंद्र द्विवेदी जी। समरोह मे आम आदमी पार्टी से सैकड़ो लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिसमें मुख्य रूप से असलम अली जी, शमशेर अली जी, खुर्शीद आलम जी, परवेज आलम जी,सरफुद्दीन जी,तबरेज आलम जी, मुमताज अंसारी जी, तनवीर अली जी,हुसैन अली जी, जावेद खान जी, कमालुद्दीन जी, जावेद खान जी, अशरफ अली जी, गुलाम रसूल जी, साहिल मोहम्मद जी, नईम अंसारी जी, विक्रांत मंसूरिया जी, नवाब अली जी, असगर अली जी, एमडी दानिश जी, अफसा परवीन जी, धीरेंद्र कुमार साकेत जी,निरंजन कुमार जी, अनिल कुमार सोनी, जी अबू अख्तर जी सहित कई सदस्य रहे। इसके अतिरिक्त भी सिंगरौली जिले से विनोद देव पांडे जी कमलेश शाह जी परमात्मा प्रजापति जी राम विशाल शाह जी दिनेश कुमार रजक जी विनीत तिवारी जी सीमा भारती जी राम के शाह जी ज्ञानेंद्र तिवारी जी दिनेश पांडे जी सहित सैकड़ो…