Singrauli News: सामाजिक बदलाव में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर मंथन, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्ष
Singrauli News: माजन मोड़–परसौना मार्ग पर अंधेरे का राज, जर्जर सड़क
Sidhi News: नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को, सीधी में 3585 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Singrauli News: अवैध खनिज परिवहन करते 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई
Sidhi News: 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत, मोटर दुर्घटना और चेक बाउंस के मामलों में समझौते पर रहेगा फ
5.6 magnitude earthquake strikes Nepal’s Koshi province close to China border
Unincorporated Sector Records 29% Growth in Establishments, Employment Rises 33%: MoSPI
Extreme poverty has declined from 27.1% to 2.6%, says Shivraj Singh Chouhan
PM Modi extends greetings on Kartik Purnima, Dev Deepawali
PM Modi pays tribute to Lachit Borphukan, lauds his leadership
Singrauli News: Darkness reigns on the Majan Mor–Parsauna road; the road is in a dilapidated state.
पर दौड़ रहे वाहन; हादसे का इंतजार कर रहा विभाग!
जिला मुख्यालय के महत्वपूर्ण मार्ग पर न सड़क सुरक्षित, न रोशनी का इंतजाम; रात में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर राहगीर
Singrauli News: सिंगरौली। शहर में विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के दावों के बीच माजन मोड़ से परसौना जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। सड़क जर्जर है, रात में पर्याप्त रोशनी नहीं है और राहगीरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम भी नजर नहीं आते। जिला मुख्यालय के इतने महत्वपूर्ण मार्ग पर जब बुनियादी सुविधाओं का यह हाल है, तो ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में जर्जर सड़क आवागमन में बाधा बनती है, जबकि रात का अंधेरा दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ा देता है। सड़क की खराब स्थिति और प्रकाश व्यवस्था की कमी के बीच वाहन चालकों को हर कदम पर सतर्क रहना पड़ता है।
जिम्मेदार विभाग की नजर आखिर कब पड़ेगी?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सड़क की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा की चिंता नहीं है? जब जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्ग की यह स्थिति है, तो विकास के दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
आश्वासन नहीं, सड़क पर काम चाहिए
स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल मार्ग का निरीक्षण कर जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराए और रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करे। सड़क की नियमित देखरेख और सुरक्षा इंतजाम भी किए जाएं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग लोगों की परेशानी को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है या यह मार्ग यूं ही किसी हादसे की आशंका के बीच अपनी बदहाली झेलता रहेगा।