Singrauli News: सामाजिक बदलाव में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर मंथन, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्ष

Rama Posted on: 2026-11-24 13:16:00 Viewer: 10 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सामाजिक बदलाव में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर मंथन, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्ष Singrauli News: Deliberations held on the role of 'Prasphutan Samitis' (grassroots development committees) in social change; members provided with training.

बैढ़न जनपद पंचायत सभागार में ‘प्रस्फुटन शक्ति संचय’ कार्यक्रम आयोजित, संगठनात्मक मजबूती और कार्यों के दस्तावेजीकरण पर दिया गया मार्गदर्शन

Singrauli News: सिंगरौली। गांवों में सामाजिक गतिविधियों को सक्रिय बनाने और सामुदायिक विकास में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने प्रस्फुटन समितियों को प्रशिक्षित किया। जनपद पंचायत बैढ़न के सभागार में विकासखंड बैढ़न की चयनित प्रस्फुटन समितियों की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘प्रस्फुटन शक्ति संचय’ आयोजित किया गया। इसमें समितियों के कामकाज, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत कुमार बरवा, जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, लेखा अधिकारी राजेश तिवारी, एडीओ विजय कुमार जैसल और विकासखंड समन्वयक रजनीश मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जिला समन्वयक ने किया।

समितियों को संगठन के रूप में विकसित करने पर प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड समन्वयक रजनीश मिश्रा ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उद्देश्यों, प्रस्फुटन समितियों की भूमिका और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समितियों को केवल गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए एक सक्रिय स्वयंसेवी संगठन के रूप में विकसित करना आवश्यक है। इसके लिए नियमित बैठक, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत बताई गई।

कामकाज का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने की सीख
कार्यक्रम में समितियों के कार्यों का दस्तावेजीकरण, अभिलेखों का संधारण और जरूरी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की प्रक्रिया भी समझाई गई। नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं से रमेश गुर्जर, जगप्रसाद विश्वकर्मा, रामसूरत विश्वकर्मा, शिवगंगा साहू (सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट), सुशील्या शाह, परामर्शदाता रिनू शर्मा, सविता शाह, वंदना शाह, पूनम सिंह और अभिषेक उपाध्याय सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall