Singrauli News: सामाजिक बदलाव में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर मंथन, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्ष
Singrauli News: माजन मोड़–परसौना मार्ग पर अंधेरे का राज, जर्जर सड़क
Sidhi News: नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को, सीधी में 3585 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Singrauli News: अवैध खनिज परिवहन करते 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई
Sidhi News: 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत, मोटर दुर्घटना और चेक बाउंस के मामलों में समझौते पर रहेगा फ
5.6 magnitude earthquake strikes Nepal’s Koshi province close to China border
Unincorporated Sector Records 29% Growth in Establishments, Employment Rises 33%: MoSPI
Extreme poverty has declined from 27.1% to 2.6%, says Shivraj Singh Chouhan
PM Modi extends greetings on Kartik Purnima, Dev Deepawali
PM Modi pays tribute to Lachit Borphukan, lauds his leadership
Singrauli News: 7 tractor-trolleys seized while transporting illegal minerals; action taken by the Mining Department
मिट्टी, रेत, मुरूम और बोल्डर का परिवहन करते पकड़े गए वाहन, बैढ़न, जयंत और मोरवा पुलिस की अभिरक्षा में खड़े कराए गए
Singrauli News: सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। पकड़े गए वाहनों में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिट्टी, तीन रेत, एक मुरूम और एक बोल्डर का परिवहन कर रही थीं। सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित पुलिस थानों एवं चौकी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने मिट्टी का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं। वहीं, खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने रेत का परिवहन करते तीन तथा मुरूम और बोल्डर का परिवहन करते एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की।
कार्रवाई में जब्त सभी सात वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली बैढ़न, जयंत पुलिस चौकी और मोरवा थाने में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर विभाग की निगरानी जारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।