Singrauli News: सामाजिक बदलाव में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर मंथन, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्ष
Singrauli News: माजन मोड़–परसौना मार्ग पर अंधेरे का राज, जर्जर सड़क
Sidhi News: नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को, सीधी में 3585 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
Singrauli News: अवैध खनिज परिवहन करते 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई
Sidhi News: 12 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत, मोटर दुर्घटना और चेक बाउंस के मामलों में समझौते पर रहेगा फ
5.6 magnitude earthquake strikes Nepal’s Koshi province close to China border
Unincorporated Sector Records 29% Growth in Establishments, Employment Rises 33%: MoSPI
Extreme poverty has declined from 27.1% to 2.6%, says Shivraj Singh Chouhan
PM Modi extends greetings on Kartik Purnima, Dev Deepawali
PM Modi pays tribute to Lachit Borphukan, lauds his leadership
Sidhi News: Navodaya Vidyalaya Selection Test to be held on November 28; 3,585 students in Sidhi will take the exam.
जिले के पांच विकासखंडों में बनाए गए 12 केंद्र, परीक्षा की पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण
Sidhi News: सीधी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जिले के पांचों विकासखंडों में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3585 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन को लेकर सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, सीधी में जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी परीक्षा केंद्राध्यक्षों, केंद्रीय पर्यवेक्षकों और परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान परीक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं की सीलबंदी तक की तैयारी
प्रशिक्षण में परीक्षा केंद्रों पर बैठक व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारियों और परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रश्नपत्रों को निर्धारित बैंक शाखा से प्राप्त करने और सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया समझाई गई।
परीक्षा समाप्त होने के बाद आवश्यक प्रपत्रों को सही तरीके से भरने, उत्तर पुस्तिकाओं और अन्य परीक्षा सामग्री की नियमानुसार पैकिंग एवं सीलबंदी करने के निर्देश भी दिए गए। सभी सीलबंद पैकेट निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, चुरहट में जमा कराए जाएंगे।
जिम्मेदारी और समन्वय से परीक्षा कराने के निर्देश
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह ने केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों और परीक्षा अमले से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चयन परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए गोपनीयता, पारदर्शिता और निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन आवश्यक है। परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानदेय की व्यवस्था की जानकारी भी दी गई।