Trending Now

Singrauli News: एनसीएल में नव नियुक्त तकनीकी कर्मचारियों के लिए छह दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्र

Rama Posted on: 2026-11-02 13:02:00 Viewer: 87 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनसीएल में नव नियुक्त तकनीकी कर्मचारियों के लिए छह दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्र Singrauli News: Six-day induction training program for newly recruited technical staff at NCL concludes

सीईटीआई सिंगरौली में 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित प्रशिक्षण में 17 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा नव नियुक्त तकनीकी कर्मचारियों को कार्यस्थल की आवश्यकताओं, सुरक्षा मानकों और आधुनिक तकनीकी प्रणालियों से परिचित कराने के उद्देश्य से छह दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक सीईटीआई, सिंगरौली में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं इकाइयों से आए लगभग 17 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण में नव नियुक्त मैकेनिकल फिटर, इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन, एचईएमएम ऑपरेटर तथा सहायक फोरमैन (ईएंडएम/ईएंडटी) को शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्र निर्माण में कोयले की भूमिका, कोल इंडिया लिमिटेड एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों की कार्यप्रणाली तथा एनसीएल की खदानों और सहायक इकाइयों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कार्यस्थल पर सुरक्षा को विशेष महत्व देते हुए सक्षम व्यक्तियों एवं अधिकारियों के कर्तव्यों, 'टेक-5 फॉर सेफ्टी', हॉल रोड सुरक्षा और सेफ्टी टॉक के महत्व पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और क्वालिटी सर्किल तकनीक के उपयोग की जानकारी भी दी गई।

कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत कल्याण से जुड़े विषयों पर सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता, प्राथमिक उपचार, सीपीआर का महत्व, योग एवं ध्यान तथा सामाजिक सुरक्षा और कार्य-जीवन संतुलन जैसे विषयों को भी प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया गया।

तकनीकी सत्रों में एनसीएल की खदानों में उपयोग होने वाली विभिन्न श्रेणियों की हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचईएमएम), उनकी क्षमताओं और विशेषताओं की जानकारी दी गई। मशीनों के रखरखाव से संबंधित सुरक्षित संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को भी समझाया गया। इसके अतिरिक्त ड्रैगलाइन, डंपर, डोजर और शॉवेल के संचालन से संबंधित सिम्युलेटर प्रशिक्षण तथा डंपर के लिए वर्चुअल रियलिटी आधारित प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में एनसीएल की विभिन्न आईटी पहलों और तकनीकी सुविधाओं का परिचय भी कराया गया, ताकि नव नियुक्त कर्मचारी आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं से परिचित हो सकें।

इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ उन्हें सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए तैयार करना रहा। इसमें एनसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं इकाइयों के कुल 17 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall