Trending Now

Singrauli News: फर्जी ऑनलाइन हाजिरी का मामला: दो अतिथि शिक्षकों को किया ब्लैकलिस्ट

Rama Posted on: 2026-11-03 15:49:00 Viewer: 97 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: फर्जी ऑनलाइन हाजिरी का मामला: दो अतिथि शिक्षकों को किया ब्लैकलिस्ट Singrauli News: Case of fake online attendance: Two guest teachers blacklisted

शासकीय माध्यमिक विद्यालय बहुनी में पदस्थ शिक्षक स्केश यादव और जितेंद्र सिंह पर गिरी गाज

Singrauli News: सिंगरौली। शिक्षक ऐप पर फर्जी तरीके से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने और इसमें सहयोग करने के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने दो अतिथि शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय बहुनी में कार्यरत अतिथि शिक्षक स्केश कुमार यादव एवं जितेंद्र सिंह को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, दोनों शिक्षक शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी भी विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य नहीं कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बहुनी में पदस्थ अतिथि शिक्षक वर्ग-2 (गणित) स्केश कुमार यादव नियमित रूप से विद्यालय नहीं पहुंच रहे थे, लेकिन शिक्षक ऐप के माध्यम से उनकी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। इस मामले में दूसरे अतिथि शिक्षक जितेंद्र सिंह की भूमिका भी सामने आई। बताया गया कि वीडियो कॉल के माध्यम से अतिथि शिक्षक पंजी का निरीक्षण करने पर शिकायत सही पाई गई।

वीडियो कॉल और रिकॉर्ड से खुला मामला
शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया कि स्केश कुमार यादव ने 22 से 24 अक्टूबर तक शिक्षक ऐप के माध्यम से फर्जी तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहीं, वीडियो रिकॉर्ड में उपस्थिति दर्ज कराने में सहयोगी की भूमिका जितेंद्र सिंह द्वारा निभाए जाने की बात सामने आई। एजुकेशन पोर्टल के अवलोकन और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर विभाग ने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अतिथि शिक्षक आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी भी विद्यालय में अध्यापन कार्य नहीं कर सकेंगे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall