Sidhi News: कन्या महाविद्यालय के छात्रा ग्रुप में भेजे गए अश्लील वीडियो, स्पोर्ट्स टीचर ने बताया मोब
Singrauli News: फर्जी ऑनलाइन हाजिरी का मामला: दो अतिथि शिक्षकों को किया ब्लैकलिस्ट
Singrauli News: 500 मीटर में तीन सामुदायिक भवन! कहीं निर्माण पर मेहरबानी तो कहीं बुनियादी सुविधा का
Singrauli News: पटाखा कारोबारियों के लिए जीएसटी पंजीयन अनिवार्य, अस्थायी लाइसेंसधारियों की मांगी सूच
Singrauli News: सिंगरौली पुलिस विभाग में 77 कर्मचारियों के तबादले, एसआई से आरक्षकों तक बदली गई पदस्थ
Singrauli News: आधुनिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 13 गांवों के 500 से अधिक किसान लाभान्वित
Singrauli News: भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने किया ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण, मरीजों से जाना स्वास
Singrauli News: वेतन के इंतजार में जलापूर्ति कर्मचारी, कई वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित
Singrauli News: सेकंड लायंस क्लब ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन, 122 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Singrauli News: थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाकर दी श्रद
Singrauli News: Initiative to boost farmers' income through modern farming; over 500 farmers from 13 villages benefit
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से मल्टीलेयर, शेडनेट और जैविक खेती को मिल रहा बढ़ावा, 56 किसानों को उन्नत सब्जियों के बीज वितरित
Singrauli News: सिंगरौली। जिले के बंधौरा स्थित महान एनेर्जेन लिमिटेड के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक कृषि तकनीकों और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा पहल की जा रही है। इसके माध्यम से किसान पारंपरिक खेती के साथ नई तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और अपनी आमदनी में सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। फाउंडेशन की इस पहल से आसपास के 13 गांवों के 500 से अधिक किसान जुड़ चुके हैं।
इस पहल के तहत किसानों को मल्टीलेयर खेती, शेडनेट फार्मिंग और मचान (मंडप) तकनीक के माध्यम से सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन तकनीकों से प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में भी सब्जियों की खेती को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिल रही है। इसके साथ ही जैविक सब्जियों और उन्नत किस्म के धान की खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों को फसल की गुणवत्ता सुधारने और उत्पादन बढ़ाने के नए अवसर मिल रहे हैं।
जैविक खेती से राजमती सिंह ने बनाई अलग पहचान
ग्राम खैराही की किसान राजमती सिंह ने जैविक खेती अपनाकर अपनी आजीविका में सुधार की मिसाल पेश की है। पहले वह पारंपरिक तरीके से खेती करती थीं, लेकिन अदाणी फाउंडेशन से जुड़ने के बाद उन्होंने जैविक पद्धति से सब्जियों का उत्पादन शुरू किया। कृषि संबंधी मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीकों को अपनाने से उन्हें बेहतर उत्पादन के साथ पहले की तुलना में अधिक आर्थिक लाभ मिलने लगा है। उनके साथ क्षेत्र की अन्य महिला किसान भी आधुनिक एवं जैविक खेती से जुड़कर अपनी आजीविका मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत हैं।
56 किसानों को उन्नत सब्जियों के बीज किट वितरित
किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क उन्नत किस्म के सब्जी बीज किट भी वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फाउंडेशन द्वारा संचालित एफपीओ नगवा के सदस्यों सहित क्षेत्र के किसानों को बीज किट प्रदान किए गए।
बीज किट में मटर, टमाटर, बैंगन, बीन्स, पालक, फूलगोभी, मूली और गाजर जैसी सब्जियों के उन्नत किस्म के बीज शामिल हैं। इस वितरण कार्यक्रम से खैराही, कर्सुआलाल, खोखरी, बंधौरा, सुहिरा, रैला, अमिलिया और सेमुआ सहित आठ गांवों के 56 किसान लाभान्वित हुए।
अदाणी फाउंडेशन की इन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने, जैविक एवं टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण परिवारों की आजीविका के अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।