Trending Now

Singrauli News: सिंगरौली पुलिस विभाग में 77 कर्मचारियों के तबादले, एसआई से आरक्षकों तक बदली गई पदस्थ

Rama Posted on: 2026-11-03 15:49:00 Viewer: 35 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सिंगरौली पुलिस विभाग में 77 कर्मचारियों के तबादले, एसआई से आरक्षकों तक बदली गई पदस्थ Singrauli News: 77 personnel transferred within the Singrauli Police Department; postings changed for staff ranging from Sub-Inspectors to constables.

एसपी ने जारी की तबादला सूची, कुछ पुलिसकर्मियों को थानों से पुलिस लाइन तो कुछ को पुलिस लाइन से थानों में भेजा गया

Singrauli News: सिंगरौली। जिले के पुलिस विभाग में लंबे इंतजार के बाद 77 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. द्वारा जारी तबादला सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल में कई पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में पदस्थ कर्मचारियों को विभिन्न थानों एवं चौकियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार, उप निरीक्षक जगजीत वर्मा को खुटार से माड़ा, अशोक तोमर को एसजेपीयू से यातायात तथा एएसआई शोभमणि टांडिया को गोभरी से बरका चौकी भेजा गया है। इसी तरह अरुण पटेल को बरगवां से एसजेपीयू, विजय पटेल को पुलिस लाइन से बैढ़न थाना, विजय अग्निहोत्री को सासन से यातायात और रामदयाल वर्मा को चितरंगी से विंध्यनगर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा दीपनारायण केवट को जयंत से जियावन, रोशनलाल सिंह को पुलिस लाइन से कुंदवार चौकी, अरविंद चतुर्वेदी को नवानगर से पुलिस लाइन, पिंटू राय को गोरबी से पुलिस लाइन तथा अनिल वर्मा को पुलिस लाइन से जियावन भेजा गया है।

प्रधान आरक्षक अल्पना सिंह को पुलिस लाइन से जयंत, अवनीश सिंह बघेल को पुलिस लाइन से विंध्यनगर, सुखलाल सेन को सरई से अजाक थाना, राजकुमार द्विवेदी को पुलिस लाइन से गढ़वा, पतिराज सिंह को बैढ़न से गढ़वा, राजेश सिंह को बैढ़न से अजाक थाना और नरेंद्र यादव को पुलिस लाइन से लंघाडोल भेजा गया है।

थानों और चौकियों में नई तैनाती को लेकर चर्चा
तबादला सूची में कुछ ऐसे पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने के बाद नई जगह भेजा गया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को उनकी पुरानी पदस्थापना से हटाकर अन्य थानों एवं चौकियों में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को लेकर विभागीय स्तर पर चर्चाएं भी हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर कुछ तबादलों को सिफारिशों और कुछ को शिकायतों से जोड़कर देखा जा रहा है।

एक और तबादला सूची की संभावना
जारी सूची में कुछ ऐसे पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं, जो थाना एवं चौकी प्रभारी के रूप में कार्य करने की इच्छा रखते हैं। वहीं विभाग में लंबे समय से एक ही थाना या चौकी में पदस्थ कर्मचारियों को लेकर भी चर्चा है। ऐसे में आने वाले समय में एक और तबादला सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall