Sidhi News: कन्या महाविद्यालय के छात्रा ग्रुप में भेजे गए अश्लील वीडियो, स्पोर्ट्स टीचर ने बताया मोब
Singrauli News: फर्जी ऑनलाइन हाजिरी का मामला: दो अतिथि शिक्षकों को किया ब्लैकलिस्ट
Singrauli News: 500 मीटर में तीन सामुदायिक भवन! कहीं निर्माण पर मेहरबानी तो कहीं बुनियादी सुविधा का
Singrauli News: पटाखा कारोबारियों के लिए जीएसटी पंजीयन अनिवार्य, अस्थायी लाइसेंसधारियों की मांगी सूच
Singrauli News: सिंगरौली पुलिस विभाग में 77 कर्मचारियों के तबादले, एसआई से आरक्षकों तक बदली गई पदस्थ
Singrauli News: आधुनिक खेती से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 13 गांवों के 500 से अधिक किसान लाभान्वित
Singrauli News: भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने किया ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण, मरीजों से जाना स्वास
Singrauli News: वेतन के इंतजार में जलापूर्ति कर्मचारी, कई वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित
Singrauli News: सेकंड लायंस क्लब ओपन शतरंज प्रतियोगिता का समापन, 122 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Singrauli News: थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाकर दी श्रद
Singrauli News: BJP District President Sundarlal Shah inspected the trauma center and inquired about the state of healthcare services from the patients.
अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से किया संवाद
Singrauli News: सिंगरौली। भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने जिला चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में उनका फीडबैक लिया। मरीजों ने उपचार एवं अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर की। मरीजों से मिली जानकारी के बाद शाह ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
मीडिया से चर्चा करते हुए सुंदरलाल शाह ने कहा कि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कल्पना रवि के कार्यों और अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जनसेवा की भावना से कार्य कर रही है।
औचक निरीक्षण के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, अस्पताल के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।