Trending Now

Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने सीडब्ल्यूएस जयंत का किया निरीक्षण

Rama Posted on: 2026-11-02 13:02:00 Viewer: 159 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनसीएल सीएमडी ने सीडब्ल्यूएस जयंत का किया निरीक्षण Singrauli News: NCL CMD inspects CWS Jayant

इंजन रिपेयर शॉप, कन्वेयर रोलर फैब्रिकेशन शॉप, स्क्रैप यार्ड और ओजीटी प्लांट का लिया जायजा

Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ने रविवार को कार्यात्मक निदेशकों एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के साथ सीडब्ल्यूएस जयंत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की विभिन्न कार्यशालाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सीएमडी एवं अन्य अधिकारियों ने इंजन रिपेयर शॉप, कन्वेयर रोलर फैब्रिकेशन शॉप, स्क्रैप यार्ड तथा ऑयल एंड ग्रीस ट्रीटमेंट (ओजीटी) प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने वहां संचालित गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

दौरे के दौरान अधिकारियों ने सीडब्ल्यूएस की टीम के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर कार्य की गुणवत्ता में सुधार, कार्यस्थल पर सुरक्षा, परिचालन दक्षता, कर्मचारियों के कल्याण, पारदर्शिता और पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परियोजनाओं को समय पर आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराने के महत्व पर भी बल दिया।

सीएमडी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सीडब्ल्यूएस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यों में निरंतर सुधार और बेहतर समन्वय के साथ काम करने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्षों एवं सीडब्ल्यूएस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall