Singrauli News: एनसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान में खड़िया क्षेत्र अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार
Singrauli News: नशे की लत ने रिश्तों को किया तार-तार, पैसों के लिए बेटे ने पिता पर चाकू से किए कई वा
Vice President Radhakrishnan offers prayers at Gurudwara
Singrauli News: पत्रकार की तस्वीर से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अभद्र
Singrauli News: नाबालिग के हाथ में बोलेरो की स्टेयरिंग, छह लोगों को मारा टक्कर दो की हालत गंभीर, गुस
UPSC NDA 1 2027: यूपीएससी एनडीए-एनए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Railway Jobs 2026: कल है स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट
UP Anganwadi Vacnacy 2026: यूपी आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर बंपर हो रही है भर्ती
Singrauli News: सामाजिक बदलाव में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर मंथन, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्ष
Singrauli News: माजन मोड़–परसौना मार्ग पर अंधेरे का राज, जर्जर सड़क
Singrauli News: Journalist's photo tampered with and posted obscenely on Facebook
टिप्पणी, कार्रवाई की मांग लेकर एसपी के पास पहुंचे पत्रकार
रानी पांडे नामक फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप, पत्रकार मनु कुमार शाह की शिकायत पर साइबर सेल करेगी जांच
Singrauli News: सिंगरौली। सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए किसी व्यक्ति की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे सार्वजनिक करना और अभद्र टिप्पणियों के माध्यम से उसकी छवि खराब करना अब पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है। पत्रकार मनु कुमार शाह की तस्वीर के साथ कथित छेड़छाड़ कर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने और उन्हें फर्जी पत्रकार बताने के मामले में मंगलवार को जिले के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पत्रकारों ने संबंधित फेसबुक अकाउंट संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में रानी पांडे नामक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किए जाने का आरोप लगाया गया है। मनु कुमार शाह का कहना है कि वह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में एशियन न्यूज चैनल में रिपोर्टर तथा रेवती तापो विंध्य के संपादक के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि उनकी व्यक्तिगत तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया और उन्हें सार्वजनिक रूप से फर्जी पत्रकार बताकर अभद्र टिप्पणियां की गईं। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पत्रकारिता की विश्वसनीयता प्रभावित करने का प्रयास किया गया।
200-300 रुपये लेकर बदनाम करने का भी आरोप
मामले में पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पैसे लेकर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने के आरोप भी उठाए। उनका कहना है कि 200 से 300 रुपये लेकर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक सामग्री पोस्ट किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पत्रकारों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर इसके पीछे सक्रिय लोगों की पहचान करने की मांग की है।
एसपी ने साइबर सेल को सौंपी जांच
शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच साइबर सेल से कराने का आश्वासन दिया। संबंधित फेसबुक अकाउंट की तकनीकी जानकारी जुटाने, उसके संचालन से जुड़े व्यक्ति की पहचान करने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की बात कही गई है।
पत्रकारों का कहना है कि किसी समाचार या पत्रकार की कार्यशैली से असहमति होने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जा सकता है, लेकिन व्यक्तिगत तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी करना और किसी की प्रतिष्ठा को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है। अब साइबर सेल की जांच से यह स्पष्ट होगा कि आपत्तिजनक पोस्ट के पीछे कौन है और आरोपों में कितनी सच्चाई है।