Singrauli News: एनसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान में खड़िया क्षेत्र अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार
Singrauli News: नशे की लत ने रिश्तों को किया तार-तार, पैसों के लिए बेटे ने पिता पर चाकू से किए कई वा
Vice President Radhakrishnan offers prayers at Gurudwara
Singrauli News: पत्रकार की तस्वीर से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अभद्र
Singrauli News: नाबालिग के हाथ में बोलेरो की स्टेयरिंग, छह लोगों को मारा टक्कर दो की हालत गंभीर, गुस
UPSC NDA 1 2027: यूपीएससी एनडीए-एनए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Railway Jobs 2026: कल है स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट
UP Anganwadi Vacnacy 2026: यूपी आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर बंपर हो रही है भर्ती
Singrauli News: सामाजिक बदलाव में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर मंथन, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्ष
Singrauli News: माजन मोड़–परसौना मार्ग पर अंधेरे का राज, जर्जर सड़क
Singrauli News: Minor behind the wheel of a Bolero hits six people, leaving two in critical condition; enraged villagers overturn the vehicle.
खटखरी गांव में सुबह करीब 10 बजे हुआ हादसा, सभी घायल एक ही परिवार के, वाहन सिखा रहे व्यक्ति और नाबालिग मौके से फरार
Singrauli News: सिंगरौली। नाबालिग के हाथ में बोलेरो की स्टेयरिंग थमाना छह लोगों की जान पर भारी पड़ गया। बैढ़न थाना क्षेत्र की खुटार चौकी अंतर्गत खटखरी गांव में मंगलवार सुबह बोलेरो चलाना सीख रहा नाबालिग वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क से गुजर रहे छह लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को पलट दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के रामजनम शाह अपने नाबालिग बच्चों को बोलेरो चलाना सिखा रहे थे। इसी दौरान संकरी सड़क पर वाहन अनियंत्रित हो गया और वहां से गुजर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बैढ़न के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों की पहचान अनिल शाह, परमानंद शाह, सुनीता शाह, अंजलि शाह, कृष्णा शाह और समयलाल शाह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी कमलेश शाह ने बताया कि बोलेरो चलाना सीखते समय चालक नियंत्रण नहीं रख सका और छह लोगों को टक्कर मार दी। उनके मुताबिक, सुनीता शाह और अंजलि शाह की हालत गंभीर है तथा दोनों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
हादसे के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने बोलेरो को सड़क से नीचे पलट दिया। बताया जा रहा है कि वाहन चला रहा नाबालिग और उसके साथ बैठा व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
खुटार चौकी प्रभारी अमन वर्मा ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली है। घायलों को परिजन अस्पताल लेकर गए हैं। उन्हें लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए चौकी आने को कहा गया है। अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह घटना नाबालिगों को बिना पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी के वाहन चलाना सिखाने के खतरों को भी उजागर करती है।