Singrauli News: एनसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान में खड़िया क्षेत्र अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार
Singrauli News: नशे की लत ने रिश्तों को किया तार-तार, पैसों के लिए बेटे ने पिता पर चाकू से किए कई वा
Vice President Radhakrishnan offers prayers at Gurudwara
Singrauli News: पत्रकार की तस्वीर से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अभद्र
Singrauli News: नाबालिग के हाथ में बोलेरो की स्टेयरिंग, छह लोगों को मारा टक्कर दो की हालत गंभीर, गुस
UPSC NDA 1 2027: यूपीएससी एनडीए-एनए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Railway Jobs 2026: कल है स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट
UP Anganwadi Vacnacy 2026: यूपी आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर बंपर हो रही है भर्ती
Singrauli News: सामाजिक बदलाव में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर मंथन, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्ष
Singrauli News: माजन मोड़–परसौना मार्ग पर अंधेरे का राज, जर्जर सड़क
Singrauli News: Khadia Area tops NCL’s Vigilance Awareness Campaign, receives first prize
तीन माह की गतिविधियों के मूल्यांकन में हासिल की उपलब्धि, पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही के प्रयासों को मिली सराहना
Singrauli News: सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 में खड़िया क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। तीन माह तक संचालित विभिन्न गतिविधियों और कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर खड़िया क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि क्षेत्र में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही आधारित कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए मिली है।
पुरस्कार खड़िया क्षेत्र के नोडल अधिकारी (सतर्कता) अमरेंद्र कुमार ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक आर.के. अवस्थी और स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) मनीष भंडारी के साथ प्राप्त किया। एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल और निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार भी उपस्थित रहे।
सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता
एनसीएल के इस अभियान के दौरान सतर्कता, नैतिकता, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। खड़िया क्षेत्र को मिला प्रथम पुरस्कार अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदाकर्मियों की सामूहिक भागीदारी एवं प्रतिबद्धता का परिणाम माना जा रहा है।
इस उपलब्धि के साथ खड़िया क्षेत्र ने यह संदेश दिया है कि सतर्कता केवल औपचारिक अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा के कार्यों और निर्णयों का हिस्सा बनाना आवश्यक है। ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के मूल्यों को अपनाकर ही संगठन में बेहतर कार्यसंस्कृति विकसित की जा सकती है।
खड़िया क्षेत्र की इस उपलब्धि पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के सामूहिक प्रयासों की सफलता बताया।