Trending Now

Railway Jobs 2026: कल है स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट

Rama Posted on: 2026-11-24 13:16:00 Viewer: 68 Comments: 0 Country: India City: New Delhi

Railway Jobs 2026: कल है स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट Railway Jobs 2026: Tomorrow is the last date to apply for Station Master posts.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में चल रही स्टेशन मास्टर (Railway Station Master Vacancy 2026) भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक है। ऐसे में जो भी युवा स्नातक कर चुके हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल यानी 25 नवंबर के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी और इसके बाद किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
हालांकि, जो उम्मीदवार 25 नवंबर तक आवेदन कर लेंगे उनके पास फीस जमा करने का मौका 27 नवंबर तक रहेगा। फॉर्म में संशोधन 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक किया जा सकेगा।

शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, जो उम्मीदवार ओबीसी, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन व अन्य आरक्षित कैटेगरी से आते हैं उनको ऊपरी उम्र में छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 500 रुपये वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है।
स्टेज 1 सीबीटी 1 एग्जाम होने के बाद अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 400 रुपये एवं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा।

एप्लीकेशन प्रॉसेस
आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
होम पेज पर CENTRALIZED EMPLOYEMENT NOTICE (CEN) No. 08/2026 STATION MASTER के आगे Apply बटन पर क्लिक करना है।
अब आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

RRB Station Master Online Form 2026
RRB Station Master Notification 2026

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न रेलवे जोन के हिसाब से 1265 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आरआरबी बोर्ड और जोन के हिसाब से भर्ती विवरण/ पदों की संख्या निम्नलिखित है-

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवरों को केवल सिंगल एग्जामिनेशन (CBT) में भाग लेना होगा। पहले चरण की परीक्षा में सफल होने पर अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट तैयार कर जारी की जाएगी।
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार बेसिक सैलरी 35400 प्रदान की जाएगी। अन्य भत्ते भी सैलरी के साथ जुड़ेंगे जिससे इन हैंड सैलरी ज्यादा हो जाएगी।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall