Singrauli News: एनसीएल के सतर्कता जागरूकता अभियान में खड़िया क्षेत्र अव्वल, मिला प्रथम पुरस्कार
Singrauli News: नशे की लत ने रिश्तों को किया तार-तार, पैसों के लिए बेटे ने पिता पर चाकू से किए कई वा
Vice President Radhakrishnan offers prayers at Gurudwara
Singrauli News: पत्रकार की तस्वीर से छेड़छाड़ कर फेसबुक पर अभद्र
Singrauli News: नाबालिग के हाथ में बोलेरो की स्टेयरिंग, छह लोगों को मारा टक्कर दो की हालत गंभीर, गुस
UPSC NDA 1 2027: यूपीएससी एनडीए-एनए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Railway Jobs 2026: कल है स्टेशन मास्टर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट
UP Anganwadi Vacnacy 2026: यूपी आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर बंपर हो रही है भर्ती
Singrauli News: सामाजिक बदलाव में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर मंथन, सदस्यों को दिया गया प्रशिक्ष
Singrauli News: माजन मोड़–परसौना मार्ग पर अंधेरे का राज, जर्जर सड़क
Singrauli News: Drug addiction shatters relationships; son stabs father multiple times over money.
निगाही एनसीएल कॉलोनी में दिल दहला देने वाली वारदात, गंभीर हालत में पिता वाराणसी रेफर, आरोपी हिरासत में
Singrauli News: सिंगरौली। नशे की लत जब इंसान पर हावी हो जाती है तो रिश्तों की मर्यादा और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी उसके सामने बेमानी हो जाती हैं। निगाही एनसीएल परियोजना कॉलोनी में सोमवार शाम सामने आई घटना ने इसी कड़वी हकीकत को उजागर किया है। नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर 23 वर्षीय बेटे ने अपने 56 वर्षीय पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नेहरू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनसीएल की निगाही परियोजना में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बसंत राम सोमवार शाम करीब सात बजे अपने आवास क्रमांक एमक्यू-608 में मौजूद थे। इसी दौरान उनका पुत्र करण उर्फ चीका साकेत उनसे रुपये मांगने पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए पिता से पैसे मांग रहा था। पिता ने जब रुपये देने से इनकार किया तो विवाद हिंसक हो गया। आक्रोशित बेटे ने चाकू निकालकर पिता पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।
अचानक हुए हमले में बसंत राम गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एनसीएल का सुरक्षा विभाग सक्रिय हुआ और टीम तत्काल आवास पर पहुंची। घायल को बिना देर किए नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
नशे की लत और पारिवारिक हिंसा ने बढ़ाई चिंता
घटना के बाद नवानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी करण उर्फ चीका साकेत (23) को हिरासत में ले लिया। कॉलोनी में पिता पर बेटे के चाकू से हमले की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। जिस बेटे से परिवार को सहारे और जिम्मेदारी की उम्मीद होती है, उसी के हाथों पिता का लहूलुहान होना समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है।
नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक संकट में धकेल सकती है। निगाही की यह घटना भी इसी खतरे की गंभीर तस्वीर पेश करती है। अब पुलिस जांच के साथ घायल पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी परिवार और स्थानीय लोगों की चिंता बनी हुई है।