Trending Now

UP Anganwadi Vacnacy 2026: यूपी आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर बंपर हो रही है भर्ती

Rama Posted on: 2026-11-24 13:16:00 Viewer: 74 Comments: 0 Country: India City: Lucknow

UP Anganwadi Vacnacy 2026: यूपी आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर बंपर हो रही है भर्ती UP Anganwadi Vacancy 2026: Massive recruitment underway for Anganwadi Worker and Helper positions in UP

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Aganwadi Karykatri) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (Aganwadi Sahayika) के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और केवल 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं वे बिना देरी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहीं जमा करना है। अर्थात भर्ती में शामिल होने के लिए फ्री में ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है।

पात्रता एवं मापदंड
आंगनवाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी गई है।

जिला वाइज पदों की संख्या और आवेदन की अंतिम तिथि
जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री आवेदन की लास्ट डेट जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन की लास्ट डेट
लखनऊ- 72 03 दिसंबर 2026 लखनऊ- 72 03 दिसंबर 2026
पीलीभीत- 153 03 दिसंबर 2026 पीलीभीत- 153 03 दिसंबर 2026
हरदोई- 315 26 नवंबर 2026 संत कबीर नगर- 112 06 दिसंबर 2026
बलिया- 242 26 नवंबर 2026 हरदोई- 333 26 नवंबर 2026
बदायूं- 391 24 नवंबर 2026 गाजीपुर- 161 12 दिसंबर 2026
गाजियाबाद- 174 09 दिसंबर 2026 बलिया- 486 14 दिसंबर 2026

आवेदन की स्टेप्स
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

बिना परीक्षा, इंटरव्यू के होगा चयन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए किसी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू में भाग नहीं लेना होगा। मेरिट के आधार पर महिलाओं को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जायेगा। डीवी में सफल होने पर उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall