Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Singrauli News: District President's stay in Khutar, Rajmilan Mandals of Devsar Assembly constituency
बूथ अध्यक्षों तथा जमीनी कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
Singrauli News: जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के प्रारंभ होने के बाद पहली बार देवसर विधानसभा क्षेत्र के खुटार रजमिलान एवं माड़ा मंडल के प्रवास पर गये। जिलाध्यक्ष सर्व प्रथम क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम के परसौना स्थिति कार्यालय पर पहुंचे जहां विधायक जी समेत क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत अभिनन्दन किया तथा समस्त लोग मंडलों में प्रस्तावित कार्यक्रमों हेतु प्रस्थान किया। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष के प्रवास को लेकर गजब का उत्साह था, कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर अध्यक्ष एवं विधायक का अभिनंदन किया। खुटार मंडल अध्यक्ष मनोज शाह तथा रजमिलान मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर अध्यक्ष का अभिनंदन किया तथा उनका माल्यार्पण किया।
आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष ने मंडलों के अंतर्गत आने वाले समस्त बूथ अध्यक्षों का मंच पर सम्मान किया तथा कहा कि बूथ ही हमारे संगठन की मूल इकाई है। यदि हम बूथ पर सशक्त हैं तो हमारा पूरा संगठन सशक्त हैं। हमारी प्रत्येक सांगठनिक गतिविधियां अब बूथों पर केंद्रित होती हैं तथा प्रत्येक कार्य बूथों पर सम्पन्न होते हैं। हमारे बूथों के अध्यक्ष तथा पदाधिकारी निश्चित ही सबसे बडे़ सम्मान के पात्र होते हैं तथा भाजपा रूपी माला के मोती के बराबर इनका स्थान होता है। जिलाध्यक्ष ने आश्वात किया कि उनके कार्यकाल में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को महत्व मिलेगा तथा उनके सम्मान की रक्षा होगी।
आज के प्रवास कार्यक्रम में जिलामंत्री ध्रुव सिंह, विनोद चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, विक्रम सिंह, वरिष्ठ नेता लालजी शाह, मृत्युंजय सिंह, राम प्यारे विश्वकर्मा, आशीष शुक्ला, नारायण दास शाह, रावेन्द्र शाह समेत क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।