Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Singrauli News: Hindalco Mahan received the prestigious PRSI Award for outstanding work in women empowerment
Singrauli News: रायपुर (छत्तीसगढ़) के होटल बेबीलोन इंटनेशनल में पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के 46वें अखिल भारतीय जनसंपर्क महाकुंभ में हिंडालको महान को महिला स्वावलंबन और विकास के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए 'बेस्ट CSR प्रोजेक्ट ऑफ वुमन डेवलपमेंट' श्रेणी में द्वितीय स्थान का सम्मान प्राप्त हुआ। यह आयोजन PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सम्मेलन का भव्य आयोजन
तीन दिवसीय इस महाकुंभ का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और समापन राज्यपाल माननीय रमेन डेका द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक जनसंपर्क विशेषज्ञ, मीडिया प्रोफेशनल्स, उद्योग, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान आत्मनिर्भर भारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल विकास, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR), मीडिया संचार रणनीतियां और संगठनात्मक प्रतिष्ठा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।
हिंडालको महान का गौरवशाली सम्मान
इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में 36 विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। 300 से अधिक संस्थानों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, जिनमें हिंडालको महान ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उर्जांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार साय ने हिंडालको महान के CSR व जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह और बीरेंद्र कुमार पाण्डेय को प्रदान किया।
नेतृत्व का संदेश
हिंडालको महान के इकाई प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ ने CSR और PR टीम को बधाई देते हुए कहा
"यह पुरस्कार हमारे प्रयासों की मान्यता है और हम समाज कल्याण के लिए इसी तरह कार्य करते रहेंगे।"
मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा
"यह सम्मान महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में हमारे मिशन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। हम भविष्य में भी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहेंगे।"
नारी शक्ति के विकास को नई पहचान
हिंडालको महान का यह सम्मान नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरक कदम है। CSR टीम का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक प्रेरणा है।