Trending Now

Singrauli News: सरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 से कोलयार्ड हटाने की मांग, DRM के नाम स्टेशन अधीक्ष

Rama Posted on: 2026-10-02 13:48:00 Viewer: 60 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 से कोलयार्ड हटाने की मांग, DRM के नाम स्टेशन अधीक्ष Singrauli News: Demand raised to remove the coal yard from Platform 2 of Sarai Railway Station; memorandum submitted to the Station Superintendent, addressed to the DRM.

हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के पालन की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Singrauli News: सिंगरौली। सरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से कोलयार्ड हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में WP/28462/2026 में 25 अगस्त 2026 को पारित अंतरिम आदेश के पालन की मांग को लेकर सुनील कुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक को DRM के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से रेलवे प्रशासन से मांग की गई कि उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के अनुरूप प्लेटफॉर्म नंबर-2 से कोलयार्ड हटाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर कोलयार्ड होने से यात्रियों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सात दिन का दिया समय
सुनील कुमार जायसवाल ने रेलवे प्रशासन से सात दिवस के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं हुई तो सरई क्षेत्र की जनता द्वारा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित आंदोलन की जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।

सैकड़ों लोग रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान राजीव चौधरी, उदयपाल सिंह नेटी, प्रकाश साकेत, नारायण दास साहू, ज्ञानेन्द्र प्रजापति, छोटेलाल यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। अब मामला रेलवे प्रशासन की कार्रवाई पर टिका है। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि वे सात दिनों के भीतर प्लेटफॉर्म नंबर-2 से कोलयार्ड हटाने की दिशा में ठोस पहल चाहते हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall