Singrauli News: 4 अक्टूबर को नगर निगम के तीनों जोनों में लगेंगे सेवा सेतु शिविर
Singrauli News: मॉडल स्कूल देवसर में कलेक्टर का निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षिका पर कार्रवाई के निर्देश
Singrauli News: आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्था पर कलेक्टर नाराज, कार्यकर्ता को नोटिस के निर्देश
Singrauli News: करदा में जन विश्वास शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
Singrauli News: जन विश्वास शिविर में हितग्राहियों को मिला सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं का
Singrauli News: सेवा सेतु मेगा शिविरों के जरिए आमजन तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं
Singrauli News: चितरंगी में सेवा सेतु मेगा शिविर, एक ही जगह मिली कई सरकारी सेवाओं की सुविधा
Singrauli News: राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 80 साल से सड़क का
Singrauli News: सरस्वती स्कूल बिलौंजी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Singrauli News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में म्यार नदी में डूबी स्कॉर्पियो, सभी सुरक्षित
Singrauli News: Cleanliness drive held at Twin Ponds on Gandhi Jayanti; sanitation workers honored.
विधायक रामनिवास शाह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, नगर निगम के सभी वार्डों और ग्राम पंचायतों में भी चला अभियान
Singrauli News: सिंगरौली। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जुड़वा तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के तहत आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सफाई मित्रों और नागरिकों ने जुड़वा तालाब परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में सफाई की। इसी के साथ नगर निगम के सभी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। लोगों ने सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने, कचरे का उचित निपटान करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
सफाई मित्रों का सम्मान
शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। उन्हें हार पहनाने के साथ सफाई किट प्रदान की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना की।
जुड़वा तालाब परिसर में हुआ पौधरोपण
स्वच्छता अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जुड़वा तालाब परिसर में पौधरोपण भी किया गया। प्रशासन ने तालाब परिसर की आगामी दिनों में नियमित साफ-सफाई और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम को तालाब की नियमित सफाई और रखरखाव की व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही शहर के सभी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वच्छता गतिविधियों को लगातार जारी रखने पर जोर दिया गया।
अभियान तक सीमित न रहे स्वच्छता
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने और कचरे का उचित निपटान करने की अपील की गई। प्रशासन की ओर से कहा गया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिन या अभियान तक सीमित न रहकर रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बने, तभी शहर और गांवों में स्थायी स्वच्छता व्यवस्था कायम की जा सकेगी।
कार्यक्रम में विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर गौरव बैनल, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल साह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सफाई मित्र और नागरिक मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव, पार्षद आशीष बैस, राम नरेश शाह, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस, कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी. चतुर्वेदी और सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।