Trending Now

Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में गांधी-शास्त्री जयंती पर चला स्वच्छता अभियान

Rama Posted on: 2026-10-02 13:48:00 Viewer: 62 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली में गांधी-शास्त्री जयंती पर चला स्वच्छता अभियान Singrauli News: Cleanliness drive held at NTPC Singrauli on Gandhi-Shastri Jayanti.

कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों और टाउनशिप के नागरिकों ने किया श्रमदान

Singrauli News: सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का समापन गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्युत विहार कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान से की गई, जिसमें कर्मचारियों और टाउनशिप के नागरिकों ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थानों की सफाई की।

इसके बाद एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित वनिता समाज द्वारा संचालित टाइनी टॉट्स स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्वच्छता को दैनिक जीवन से जोड़ने का संदेश
कार्यक्रम में ई. प्रभाकर राव ने गांधी और शास्त्री के जीवन एवं विचारों का उल्लेख करते हुए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कर्मचारियों और नागरिकों से अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को नियमित आदत बनाने की अपील की। इस दौरान गांधी के जीवन, उनके स्वच्छता संबंधी विचारों और जनजागरूकता पर आधारित वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।

टाउनशिप में एक घंटे किया श्रमदान
गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर एनटीपीसी टाउनशिप में कर्मचारियों, सीआईएसएफ, विद्यालय परिवार और नागरिकों ने एक घंटे तक श्रमदान किया। इस दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की गई। वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला राव और सदस्याओं ने भी गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया।

अभियान के दौरान हुए विभिन्न कार्यक्रम
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के दौरान एनटीपीसी सिंगरौली में स्वच्छता को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों, उनके परिवारों और टाउनशिप के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक अगम प्रकाश तिवारी, रश्मिरंजन मोहंती, सुनील कुमार मिश्रा, ए.के. सिंह, मानव संसाधन प्रमुख सिद्धार्थ मंडल सहित वरिष्ठ अधिकारी, वनिता समाज की सदस्याएं, कर्मचारी, उनके परिवारजन और यूनियन-एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall