Singrauli News: 4 अक्टूबर को नगर निगम के तीनों जोनों में लगेंगे सेवा सेतु शिविर
Singrauli News: मॉडल स्कूल देवसर में कलेक्टर का निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षिका पर कार्रवाई के निर्देश
Singrauli News: आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्था पर कलेक्टर नाराज, कार्यकर्ता को नोटिस के निर्देश
Singrauli News: करदा में जन विश्वास शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
Singrauli News: जन विश्वास शिविर में हितग्राहियों को मिला सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं का
Singrauli News: सेवा सेतु मेगा शिविरों के जरिए आमजन तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं
Singrauli News: चितरंगी में सेवा सेतु मेगा शिविर, एक ही जगह मिली कई सरकारी सेवाओं की सुविधा
Singrauli News: राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 80 साल से सड़क का
Singrauli News: सरस्वती स्कूल बिलौंजी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Singrauli News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में म्यार नदी में डूबी स्कॉर्पियो, सभी सुरक्षित
Singrauli News: Agriculture students from Khutar undertook an industrial visit and gained an understanding of the utility of seeds and agricultural chemicals.
कचनी स्थित किसान बीज घर पहुंचे छात्र-छात्राएं, उर्वरक, कीटनाशक और फफूंदनाशक की पहचान व वैज्ञानिक उपयोग की मिली जानकारी
Singrauli News: सिंगरौली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटार के एग्रीकल्चर ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कचनी स्थित किसान बीज घर का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियों की व्यावहारिक जानकारी देना और उनके कक्षा में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना रहा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के बीज, उर्वरक, कीटनाशक, खरपतवारनाशक और फफूंदनाशक की पहचान के साथ उनके उपयोग की जानकारी दी गई। कृषि सामग्री के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और वैज्ञानिक तरीके से इनके उपयोग के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया।
विद्यार्थियों ने पूछे सवाल
औद्योगिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने कृषि सामग्री से जुड़े सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने यह भी समझा कि अलग-अलग कृषि सामग्री का उपयोग किस परिस्थिति में और किस सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। विद्यालय के एग्रीकल्चर ट्रेड के विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण कक्षा की पढ़ाई को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर रहा। इससे उन्हें कृषि क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी जानकारी के साथ अपने व्यावसायिक कौशल को विकसित करने में मदद मिलेगी।