Singrauli News: एमआरपी से अधिक वसूली और देर रात बिक्री के आरोप, नवानगर की शराब दुकानें चर्चा में
Singrauli News: जयंत पुलिस ने 13 वर्षीय अपहृत बालिका को हरियाणा से सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli News: 'SAFE CLICK-2026' अभियान 2.0 के चौथे दिन महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस
Singrauli Sonbhadra News: मैत्री द्वार के पास शराबियों का जमावड़ा, सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
Singrauli News: एमपी ई-सेवा पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 500 से अधिक सरकारी सेवाएं
Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Ujjain News: सिंहस्थ-2028 को नव्य, दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Rewa News: एपीडा की पहल से रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम ने वैश्विक बाजार में रखा कदम
UPSC News: यूपीएससी की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 17 जुलाई तक करें अप्लाई
Aligarh News: चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, सैन्यकर्मी ने संभाला स्टीयरिंग; 50 यात्रियों की बच
SBI PO Recruitment 2026: Registration for 1,500 Probationary Officer posts begins today.
जॉब डेस्क नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एसबीआई में बतौर प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार आज यानी 18 जून, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल SBI PO के कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 08 जुलाई, 2026 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
फेज-1 की परीक्षा अगस्त, फेज-2 की परीक्षा सितंबर और फेज-3 की परीक्षा अक्टूबर या नवंबर माह में आयोजित कराई जा सकती है।
भर्ती संबंधित विवरण
कैटेगरी कुल पद
एससी 234
एसटी 144
ओबीसी 390
ईडब्ल्यूएस 144
जनरल 588
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
फेज-1 एग्जाम पैटर्न
फेज-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को फेज-2 की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएग। फेज-2 की परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 170 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
एसबीआी में पीओ पद के लिए एससी, एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि जनर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।