Trending Now

Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Rama Posted on: 2026-06-27 14:06:00 Viewer: 42 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: जेसीबी की मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Singrauli News: Allegation of assault over demand for JCB wages; victim appeals to police for justice.

बकाया भुगतान मांगने गए पिता-पुत्र के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Singrauli News: सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में जेसीबी मशीन से खेत का कार्य कराने के बाद बकाया मजदूरी मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित घनश्यामदास शाह (54) निवासी ग्राम खम्हरिया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि अप्रैल 2025 में गांव के राधेशरण शाह ने अपने खेत में क्यारी निर्माण के लिए उनकी जेसीबी मशीन से कार्य कराया था। मशीन ने कुल 47 घंटे 12 मिनट काम किया, जिसकी मजदूरी ₹51,920 बनती थी। आरोप है कि अब तक केवल ₹25,000 का भुगतान किया गया, जबकि शेष राशि धान और गेहूं बेचने के बाद देने का आश्वासन दिया गया था।

आवेदन के अनुसार, बकाया राशि के लिए उनका पुत्र रामसिया शाह कई बार संपर्क करता रहा, लेकिन आरोप है कि उसका मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिया गया। 19 अप्रैल 2026 को दूसरे नंबर से संपर्क करने पर उसे भुगतान के बहाने बुलाया गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद राधेशरण शाह और उनके पुत्र संजय शाह ने पैसे देने के बजाय उसके साथ मारपीट कर दी।

पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। मारपीट में उनके बाएं हाथ के अंगूठे के पास चोट आई, जबकि उनके पुत्र के सीने में चोट लगने की बात आवेदन में कही गई है।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पांच दिन के भीतर जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा बकाया मजदूरी का भुगतान दिलाने की मांग की है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall